मिर्जापुर : कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित नाहर एवं विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष गणेश प्रसाद अवस्थी रहे। आचार्य अगस्त द्विवेदी के संयोजन में मां सरस्वती का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि बच्चों के कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुए और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस समापन एवं सम्मान समारोह में राइस मिल के प्रमुख केशव नाथ तिवारी, मिर्जापुर जिले में सेवा कार्य कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख एवं समाज सेविका मीनू मिश्रा को समाज सेवा के लिए देवी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह शैलेश को भी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों की प्रस्तुति मनमोहक रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक शिवराम शर्मा ने दिया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षक मनीष शर्मा, श्रेष्ठ सहयोगी अश्वनी पाण्डेय, चित्रकला प्रशिक्षक निधि शर्मा एवं मेकअप आर्टिस्ट ममता द्विवेदी को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सहसंयोजक श्रीमती रेखा गौड़ ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी, संतोष तिवारी, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, रागिनी चन्द्रा संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरि, रामलाल साहनी, रामधनी पाल, राम प्रसाद, राकेश वर्मा, नगर बौद्धिक प्रमुख विमलेश अग्रहरि, शिव बली सिंह चौहान, दिनेश्वर पति त्रिपाठी, सोफिया सैला, सुरेश मौर्य, शिवलाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल