लखनऊ: कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के कारण साइलेंट हार्ट अटैक और थाइराइड जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इंदौर आइआइटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के शोध में यह बात सामने आई है। आइसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के सहयोग से आइआइटी इंदौर ने यह शोध किया है। जर्नल ऑफ प्रोटिओम रिसर्च में छपे शोध में कोरोना का विभिन्न वैरिएंट मानव शरीर को किस प्रकार से प्रभावित किया है, यह बताया गया है।
इस शोध से यह आसानी से समझा जा सकेगा कि कोविड-19 किस प्रकार की जटिलताएं पैदा कर रहा है और भविष्य में किस प्रकार से निदान और उपचार का मार्ग मिल सकेगा। शोध में कोरोना के मूल वैरिएंट अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा से जुड़े प्रमुख बायोकेमिकल, हेमेटोलाजिकल, लिपिडोमिक और मेटाबोलोमिक बदलावों का अध्ययन किया गया। शोध के लिए कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रभावित तीन हजार से अधिक मरीजों का ब्यौरा लिया गया था।
शोध के लिए मशीन लर्निंग का प्रयोग कर सी-रिएक्टिव प्रोटीन, डी-डाइमर, फेरिटिन, न्यूट्रोफिल्स, ह्ाइट ब्लड सेल काउंट, लिम्फोसाइट्स, यूरिया, क्रिएटिन व लैक्टेट जैसे मापदंडों की पहचान की गई। आइआइटी इंदौर के डा. हेमचंद्र झा और केआइएमएस भुवनेश्वर के डा. निर्मल कुमार मोहकुद के नेतृत्व में शोध किया गया। प्रयागराज की प्रोफेसर सोनाली अग्रवाल के मार्गदर्शन में मरीजों के डाटा का विश्लेषण किया गया। यह शोध कोरोना के लंबे समय के प्रभाव को समझने और उपचार में काफी सहायक होगा।
शोध में वायरस के प्रभाव को समझने के लिए मरीजों के डाटा के अतिरिक्त स्पाइक प्रोटीन के संपर्क में आने वाले फेफड़े व कोलन कोशिकाओं का भी अध्ययन किया गया। शोध में पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट ने मेटाबालिज्म और हार्मोनल मार्गों में बड़े व्यवधान पैदा किए हैं। इस वैरिएंट से शरीर के रासायनिक संतुलन में सबसे ज्यादा रूकावट पैदा हुई। इस वैरिएंट ने कैटेकोलामाइन व थायराइड हार्मोन उत्पादन से सम्बंधित मार्गों को प्रभावित किया। इससे साइलेंट हार्ट फेल्यौर और थायराइड जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई