लखनऊः नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-06 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने मंगलवार को वार्ड न्यू हैदरगंज द्वितीय के मलपुर चौकी पक्काबाग से न्यू हैदरगंज पुलिया तक सफाई को व्यवस्थित कराया। लोगों की शिकायत थी कि मार्ग के दोनों ओर कूड़ा, झाड़ियां तथा नालियों में पॉलीथीन एवं सिल्ट जमा रहती है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि कई दिनों से इस क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं की जा रही थी।
मार्ग पर नियुक्त सफाईकर्मी निरीक्षण में अनुपस्थित पाया गया। इससे पहले भी जोनल अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था एसएस सर्विसेस को उक्त मार्ग को साफ रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएस सर्विसेस पर अंतिम चेतावनी के साथ ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में पुनः निरीक्षण के दौरान किसी भी क्षेत्र में गंदगी पाई गई, तो संस्था को वार्ड से कार्यमुक्त करने के लिए नगर आयुक्त को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा। इसी दिन, जोनल अधिकारी के आदेश के क्रम में वार्ड सआदतगंज में स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक तथा लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत सरीपुरा, कनक सिटी, सोना भट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही रिक्शा ट्रालियों एवं ठेलियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 4 अवैध रिक्शा ट्रालियां जब्त की गईं। इन रिक्शा ट्रालियों के चालकों के नाम जमाल और जमील बताए गए हैं। सभी जब्त रिक्शा ट्रालियां मलपुर स्थित निगम की पार्किंग में जमा कराई गई हैं। जब्ती की कार्रवाई का जीपीएस लोकेशन एवं फोटोग्राफ भी दस्तावेज के रूप में सुरक्षित किया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने कहा है कि स्वच्छता में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यदायी संस्थाओं और नागरिकों से अपील की गई है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार