Ajay Rai Attack On BJP : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जैसे भावनात्मक और सैन्य मुद्दों का दुरुपयोग कर रही है। उनका आरोप था कि भाजपा का एजेंडा लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है।
अजय राय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा द्वारा घर-घर सिंदूर के माध्यम से सियासत को अंजाम दिया जा रहा है, जो महिलाओं की गरिमा का अपमान है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के लोग इस तरह की राजनीति का विरोध करते हैं और हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के संघर्ष का आह्वान करते हुए दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से समाज के हर वर्ग के लिए न्याय और सम्मान के लिए लड़ती रही है, जबकि भाजपा अपनी सत्ता के लिए समाज को बांटने का काम करती रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अजय राय के बयान का समर्थन किया। कांग्रेस की यह बैठक एकजुटता और भाजपा के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बनी, जिसमें पार्टी के तमाम नेताओं ने प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत होने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई