हरिद्वारः जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर युवा कांग्रेस ने आज चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पुतला दहन किया और उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली के दामों को लेकर सरकार पर हमला बोला।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी अप्रैल माह में धामी सरकार ने बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और इस वर्ष भी अप्रैल माह की शुरूआत में एक बार फिर बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जो जनहित में उचित नहीं है। राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाने का निर्णय पहले से ही महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता पर दोहरी मार होगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 से 2025 तक 8 वर्ष की अवधि में बिजली के दामों में 45 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। इसके विपरीत केंद्र व राज्य सरकार आम आवश्यक वस्तुओं के दामों में हो रही कई गुना वृद्धि पर नियंत्रण नहीं कर रही है। रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ व खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों के बाद अब प्रदेश सरकार बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।
मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि एक ओर जहां अस्पताल, स्कूल व कॉलेजों की बिजली महंगी होने से शिक्षा महंगी होने की आशंका है, वहीं किसानों के नलकूपों की बिजली दरों में भारी वृद्धि पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की कमर तोड़ने जैसा है। बिजली के दाम बढ़ाने का निर्णय किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं लगता। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए सभी प्रकार की बिजली दरों में वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत