Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' का लाभ उठाने के लिए 2 लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने की आवश्यकता जताई है। सीएम योगी ने कहा है कि सामूहिक विवाह योजना वंचित वर्ग के लिए बड़ा सहारा बनी है। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए जरूरी है कि पात्रता के लिए निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा को बढ़ाया जाए।
गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र नवविवाहित जोड़ों की धनराशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इस एक लाख रुपये की धनराशि में से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा कराए जाएं, जबकि नवविवाहित जोड़े को 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएं, शेष 15 हजार रुपये विवाह समारोह पर खर्च किए जाएं।
सीएम योगी ने इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। वृद्धावस्था पेंशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र बुजुर्ग पेंशन से वंचित न रहे। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसे परिवार आईडी से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि परिवार आईडी से लिंक होने के बाद जैसे ही पात्रता श्रेणी का कोई भी निराश्रित बुजुर्ग 60 वर्ष का हो जाएगा, उसे तुरंत पेंशन की धनराशि मिलनी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को परिवार आईडी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन का कवरेज बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार