Vande Mataram 150 Years: राष्ट्रीय गीत मातरम् के आज यानी शुक्रवार को 150 साल पूरे हो गए हैं। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता का अमर मंत्र बन गया है। उस काल में विदेशी शासन द्वारा अनेक अत्याचार सहने के बावजूद, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने गांव-गांव में प्रभात फेरी में भाग लेकर इस गीत के माध्यम से लोगों को जागृत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1875 में रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहायक रहा। यह किसी वर्ग विशेष का महिमामंडन नहीं करता। वंदे मातरम् सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का मंत्र बन गया। 1905 में जब बंगाल विभाजन के रूप में भारत के विखंडन का प्रयास किया गया, तब क्रांतिकारियों के मुख से केवल वंदे मातरम् ही निकला। वंदे मातरम् सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का मंत्र बन गया। यह गीत केवल एक गीत नहीं है, बल्कि इसने भारत को एक नई दिशा देने, राष्ट्र की सामूहिक चेतना को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना जगाने में मदद की है। वंदे मातरम् हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध बनाता है।
बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे मातरम् क्रांतिकारियों की शक्ति थी। वंदे मातरम् एक सशक्त नारा है। वंदे मातरम् हमारा गौरव है, हमारे राष्ट्र की पहचान है। इस गीत ने भारत को एक सूत्र में पिरोया है। सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् गाया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि बंकिम चंद्र चटर्जी (Bankim Chandra Chatterjee) ने 1875 में अक्षय नवमी के दिन वंदे मातरम् (Vande Mataram 150 Years) की रचना की थी, जो बाद में उनके उपन्यास "आनंदमठ" का हिस्सा बना। शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के प्रतीक के रूप में मातृभूमि को समर्पित यह गीत भारत की जागृत राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान का शाश्वत प्रतीक बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार