अयोध्या: मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएससी प्रभारी को मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी डॉ. फातिमा हसन रिजवी के साथ ओपीडी में आए मरीजों से जानकारी ली। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका देखी। यहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रसव विभाग व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी ने बेड की कमी से मरीजों को भर्ती करने में आ रही समस्या से अवगत कराया।
दवा भंडारण कक्ष व प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल में आठ-आठ बेड के दो वार्ड में मरीजों के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वार्ड में भर्ती प्रसव करा चुकी प्रसूताओं से मुलाकात की और अस्पताल में मिलने वाले नाश्ते व भोजन की जानकारी ली। सभी मरीज संतुष्ट दिखे। परिसर में स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने व बड़ी झाड़ियों को काटकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. सुनील कुमार बालियान ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव और गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड का खाका तैयार करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। भविष्य में केंद्र को आधुनिक स्वरूप देने के लिए सभी प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही बेहतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए लुक में नजर आएंगे। इस दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल