Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया और अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दोनों की अर्जी पर जल्द सुनवाई करने का निर्देश भी दिया है। भूपेश बघेल और उनके बेटे की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कई कड़ी टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने एक ही याचिका में पीएमएलए के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी है और साथ ही जमानत जैसी व्यक्तिगत राहत भी मांगी है, जो उचित नहीं है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पिता-पुत्र के सीधे सुप्रीम कोर्ट आने पर भी सवाल उठाया। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति किसी मामले में शामिल होता है, तो वह सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है। अगर हम हर मामले की सुनवाई करेंगे, तो दूसरी अदालतों का क्या फ़ायदा? अगर ऐसा ही चलता रहा, तो बेचारे कहाँ जाएँगे? एक आम आदमी और एक साधारण वकील के पास सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने की कोई जगह नहीं बचेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता प्रावधानों की वैधता को चुनौती देने के नाम पर सीधे अंतिम राहत नहीं माँग सकते। कोर्ट ने कहा कि आप एक ही याचिका में सब कुछ नहीं माँग सकते। इसके लिए एक तय प्रक्रिया और मंच है। कोर्ट ने चैतन्य बघेल को ज़मानत याचिका के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा और यह भी निर्देश दिया कि हाईकोर्ट इस पर जल्द सुनवाई करे। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए की धारा 50 और 63 को चुनौती देने के लिए अलग से याचिका दायर करने की सलाह दी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई