अयोध्याः अयोध्या समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। छत्रपति शाहू जी महाराज एक महान मराठा शासक थे। छत्रपति शाहू जी महाराज ने शिक्षा और सामाजिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने अछूतों और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए। छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने शासनकाल में आरक्षण की शुरुआत की, ताकि पिछड़े वर्गों को सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी ध्यान दिया और महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर उनके जीवन और कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करना एक महत्वपूर्ण कदम है।
सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन केके पटेल ने किया। कार्यक्रम को बाबूराम गौण, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, राम सागर वर्मा, ओपी पासवान, बृजेश सिंह, जनाब वसी हैदर गुड्डू, आकिब खान, जेपी यादव, सरोज यादव, अजय वर्मा राजू, सीताराम यादव, जगजीवन पटेल, रोशन लाल चौरसिया, जितेंद्र यादव, जनाब इश्तियाक खान समेत दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल