Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन से पूछताछ के लिए एटीएस को एक हफ्ते की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है। अदालत ने यूपी एटीएस की रिमांड याचिका मंजूर कर ली है और दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ के लिए सौंप दिया है।
एटीएस अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि यह रिमांड 10 जुलाई यानी गुरुवार से शुरू होकर 16 जुलाई तक रहेगी। जांच के दौरान उनके खिलाफ धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के सबूत मिले हैं। एजेंसी दोनों से सिंडिकेट से जुड़े लोगों, बैंक लेन-देन और विदेशों से फंडिंग जैसे अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। ज़रूरत पड़ने पर एटीएस उन्हें बलरामपुर, पुणे और नागपुर भी ले जा सकती है, जहां से उनके नेटवर्क के तार जुड़े बताए जा रहे हैं। इससे पहले एटीएस ने आरोपियों को अदालत में पेश करते हुए पूछताछ के लिए रिमांड अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने एक हफ्ते की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली है।
गौरतलब है कि आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उनकी कोठी के अवैध हिस्से को ढहा दिया गया है। उसके गिरोह में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा पहले भीख मांगता था, लेकिन अब उसके पास करोड़ की अकूत संपत्ति है। एटीएस को शक है कि यह संपत्ति धर्मांतरण के बदले मिले विदेशी चंदे का नतीजा हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई