चंदौलीः मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पंचायत चंदौली के वार्ड संख्या 12 में स्थित सती माता मंदिर तथा चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर के समीप प्रस्तावित सुंदरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना शासन द्वारा 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों के साथ फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर के पास लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि सुंदरीकरण कार्य के अंतर्गत नाली निर्माण, सड़क निर्माण और आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना और धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का विकास करना है। सती माता मंदिर और शिव मंदिर क्षेत्र में होने वाला यह सुंदरीकरण कार्य न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गुणवत्ता के साथ कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री अखिलेश तिवारी, पंकज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, सभासद दिलीप जायसवाल, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विकास कार्यों को लेकर एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई