हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
खबर सार :-
हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित सहायता की मांग की है।
खबर विस्तार : -
चंदौलीः जनपद चंदौली के बरहनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पई (थाना कंदवा) में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब पारस बिंद (उम्र लगभग 52 वर्ष) अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के लिए निकले थे।
अस्पताल जाने से पहले ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण पारस बिंद को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और वे अनजाने में गिरे हुए तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि करंट इतना अधिक था कि मृतक के कपड़े तक जलने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तार में करंट प्रवाहित होने के कारण कोई भी तुरंत पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, तब जाकर उन्हें तार से अलग किया गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप
ग्रामीण लाल बहादुर ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले भी उनके बेटे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते गिरे हुए तारों की मरम्मत और निगरानी की जाती, तो आज एक और जान नहीं जाती।
ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29