चंदौली : जिले के गौरिहार के गांव में बुधवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव हिमांशु पाठक ने बिन्द समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज शिक्षा के महत्व को नहीं समझेगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेगा, तब तक दबे-कुचले वर्ग को न्याय नहीं मिल सकता।
हिमांशु पाठक ने बताया किपार्टी का उद्देश्य: समानता और न्याय अपने संबोधन में पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य मानव-मानव के बीच की दूरी को खत्म करना और सभी को समान अधिकार दिलाना है। लेकिन समाज और पिछड़े वर्गों के समर्थन की कमी के कारण पार्टी अब तक बड़े स्तर पर प्रभावी नहीं हो पाई है।" उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पार्टी के साथ जुड़ने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
महिलाओं की भागीदारी पर जोर उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।ग्रामीणों से पार्टी के साथ जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रगतिशील मानव समाज पार्टी दबे-कुचले और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से ही समाज के अधिकारों की रक्षा संभव है। साथ ही पार्टी से अशोक सिंह आलोक सिंह गणेश बिन्द निर्दोष बिहार मोतीबिंद बसंत बिन्द नंदकिशोर उमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल