Chandan Mishra Murder: बिहार के पटना में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने शास्त्रीनगर थाने के दो दारोगा 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर जांच में अपनी ड्यूटी निभाने में लापरवाही बरतने का आरोप है।
इससे पहले बिहार एसटीएफ ने इसी मामले में पश्चिम बंगाल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो बिहार एसटीएफ और बंगाल पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी में शनिवार को कोलकाता के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार चंदन मिश्रा हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल थे। घटना के बाद, वे पटना से कोलकाता भाग गए।
दरअसल हत्या के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की लगातार मांग हो रही थी। पुलिस और एसटीएफ सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार आरोपियों पर नज़र रख रही थी। उनके मोबाइल फोन टावर लोकेशन से उनका पता लगाने में मदद मिली। इन आरोपियों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए गए हैं। बिहार पुलिस इन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को हुई हत्या के बाद कुख्यात चंदन मिश्रा का शव देर रात उसके गांव लाया गया था। रात में ही जिला मुख्यालय पर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इसके बाद परिजन शव को औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव सोनबरसा ले गए। शुक्रवार सुबह उसी इलाके के ब्यास के डेरा गांव के पास गंगा नदी में उसका पार्थिव शरीर विसर्जित कर दिया गया। बक्सर निवासी चंदन मिश्रा पर हत्या, लूटपाट समेत 20 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे हाल ही में इलाज के लिए बेउर सेंट्रल जेल से 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था। जहां पटना के पारस अस्पताल में बेखौफ पांच अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05