लखनऊ। राजधानी लखनऊ को नो ट्रिपिंग जोन बनाने की कवायद एक कदम और आगे बढ गई है। राजधानी की विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ करने के लिए 422 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मध्यांचल मुख्यालय भेजा गया है। लेसा के चारों जोन की ओर से भीषण गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए खाका तैयार किया गया है। इसके तहत नई बिजली लाइनों के निर्माण, वितरण सबस्टेशनों की क्षमतावृद्धि, फीडरों के बाइफरकेशन का काम, रिंग मेन यूनिट, ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है। बोर्ड आफ डायरेक्टर से 422 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
प्रस्ताव में सिविल के कुछ काम समेत कैपिसिटर बैंक से सम्बंधी काम, अर्थिंग आफ पैनल, वाटर लेवल अर्थिंग आफ पावर ट्रांसफार्मर, फ्यूज सेट, वायर, पोल बदलना, गार्डिंग, नए सबस्टेशनों का निर्माण भी शामिल है। लेसा के सभी जोन के चीफ इंजीनियरों की ओर से छह करोड़ रुपए से अधिक का सम्मिलित प्रस्ताव पहले भी भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव में भविष्य में होने वाले काम को हटाने और वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया था। जिसके बाद ही 422 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो राजधानी की बिजली व्यवस्था आगामी कुछ वर्षों के लिए काफी बेहतर हो जाएगी।
लेसा के मध्य जोन में तीन सर्किल हैं और दो दर्जन से अधिक सबस्टेशन हैं। इस जोन में आने वाले इलाकों में हजरतगंज, राजभवन, विधानसभा, जवाहर भवन-इंदिरा भवन, माल एवेन्यू, जापलिंग रोड, बटलर पैलेस, चारबाग, चौक, रेजीडेंसी, गणेशगंज, राजाजीपुरम, ऐशबाग, अमीनाबाद, ठाकुरगंज समेत अन्य शामिल हैं। बिजली की बढती मांग और विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ करने के लिए बिजनेस प्लान 2025-26 में 108 करोड़ 77 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा अमौसी जोन में 108 करोड़, जानकीपुरम जोन में 104 करोड़ और गोमती नगर जोन में 100 करोड़ रुपए के काम का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल