भीलवाड़ा: वैशाख मास की भीषण गर्मी से परेशान भीलवाड़ा शहर के लोगों को श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर राहत पहुंचा रहा है। शनिवार 26 अप्रैल को गोलप्याउ के पास मंदिर परिसर के बाहर निशुल्क ठंडी छाछ का वितरण करने जा रहा है। मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से यह सेवा कार्य आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह छाछ वितरण सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसमें हनुमान भक्त पूरा सहयोग देंगे।
आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरस डेयरी से 5000 लीटर छाछ का टैंकर विशेष तौर पर मंगवाया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि 10 हजार से अधिक लोगों को ठंडी छाछ वितरित की जाएगी, ताकि उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके। छाछ वितरण की सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वितरण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसमें छाया, कतार प्रबंधन, डिस्पोजेबल गिलास, साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में अनेक श्रद्धालु तन, मन, धन से योगदान दे रहे हैं। प्रमुख योगदानकर्ताओं में महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, दिलीप कोगटा, मुकेश मनियार, हेमंत पुरी, विमल डागा, गगन जैन और दीपक सिंधी जैसे समर्पित भक्तों का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
यह पहला अवसर नहीं है, जब श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा कार्यों में अग्रणी बना है। मंदिर की ओर से हनुमान जयंती, जन्माष्टमी और अन्नकूट महोत्सव जैसे पर्वों पर भी भव्य आयोजन किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन हर मंगलवार को गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन प्रसाद भी उपलब्ध कराता है, जो समाज सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल