लखनऊ: बिहार से दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी 17 एटी 6372 में गुरूवार तड़के लखनऊ के किसान पथ पर आग लगने की घटना में 5 यात्रियों की मौत और 13 अन्य यात्री घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में बस की फिटनेस जांच में लापरवाही पाई गई। मामले में गोरखपुर के तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (आरआई, वर्तमान में बरेली में तैनात) राघव कुमार कुशवाहा को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
15 मई को तड़के लखनऊ के किसान पथ पर बिहार के बेगूसराय से दिल्ली के लिए बुक पार्टी यात्रियों को ले जा रही स्लीपर बस में आग लग गई थी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट पाया गया। मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि उक्त वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र 8 अप्रैल 2024 को एनीव्हेयर फिटनेस प्रणाली यानि फार्म 38ए के तहत बिना आए और सिर्फ फोटो के आधार पर गोरखपुर से जारी कर दिया गया।
जांच में पाया गया कि बस में एआइएस-119 के मानकों के अनुसार न तो सीट का ले आउट था और न ही आपात निकास द्वार ही था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए और नियमों की घोर अवहेलना पाते हुए आरआई को निलंबित किया गया है। उक्त मामले में विभागीय जांच भी शुरू की गई है। वाराणसी के संभागीय परिवहन अधिकारी शिखर ओझा को जांच सौंपी गई है।
वह तीन माह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। परिवहन विभाग की ओर से एनीव्हेयर व्यवस्था के तहत बीते साल भर में जारी किए गए फिटनेस प्रमाणपत्रों की जांच के लिए उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
परिवहन विभाग ने यूपी में रोड सेफ्टी को लेकर बहुआयामी दृष्टिकोण पर काम करना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग इसमें 5 ई मॉडल Engineering, Enforcement, Education, Emergency Care, और Environment के सभी पक्षों को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। रोड सेफ्टी को वैज्ञानिक व संरचनात्मक तरीके से सुधारने के लिए बीते दिनों ही सरकार द्वारा आईआईटी खड़गपुर के साथ एक एमओयू (MOU) किया गया है। इसके तहत आईआईटी खड़गपुर द्वारा यूपी में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट्स और संरचनात्मक कमियों का विश्लेषण कर स्थायी समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई