Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वहीं यूपी के सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर पंजाब से काम करके अपने घर शाहजहांपुर लौट रहे थे। इस दौरान अनूपशहर रोड पर जहांगीराबाद के पास एक ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई। जबकि 31 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान रवि (25) निवासी मियांपुर सिंधौली, शाहजहांपुर, शिवदेई पत्नी लल्लू और कैंटर चालक के रूप में हुई है। चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
31 लोग घायल हुए हैं। उपचार के दौरान 27 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जिनमें से 04 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से जानकारी ली गई है। घायलों ने बताया कि एक इसर कैंटर पंजाब के मौरा से शाहजहांपुर जा रहा था। आज सुबह कैंटर के चालक को नींद आ गई और दोनों वाहन आपस में टकरा गए, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल सीएमएस को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत