बुलंदशहर: ग्रीष्म ऋतु के दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। ऐसा ही बुलंदशहर के अगौता विकास क्षेत्र में सभी उच्च प्राथमिक नागरिक विद्यालयों में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। बच्चों को समय-समय पर कुछ नया सिखाया जा रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि पैदा हो सके। खेलों के माध्यम से अनेक समर कैंप का आयोजन कर विद्यार्थियों को आनंद प्रदान किया जा रहा है। आपको बता दें कि अगौता की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा प्रतिदिन समर कैंप का निरीक्षण कर रही हैं तथा विद्यालयों में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं गतिविधियों का अवलोकन किया जा रहा है।
जिससे सभी कार्य समय से पूरे हो सकें तथा कार्य केवल कागजों तक सीमित न रह कर जमीनी स्तर पर पहुंच सकें तथा विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से कुछ नया सिखाया जा सके। खेलों के माध्यम से बच्चे जल्दी सीखते हैं तथा उन्हें खुशी मिलती है। अगौता क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकगण भी समर कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कार्यक्रम को संपन्न कराने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
जगह-जगह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं। जिसमें गर्मी से बचाव के लिए खेलों के माध्यम से कई उपाय बताए जा रहे हैं। जो छात्रों को लाभान्वित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समर कैंप में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूरी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को समय से भेजी जा रही है ताकि जिले का नाम और ऊंचे स्तर पर पहुंच सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई