बुलंदशहरः डिबाई गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा कर्णवास में आयोजित वार्षिक पारम्परिक मेले में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत आयोजित इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन यशपाल सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी दानपुर एवं अंकित शर्मा पुत्र प्रधान कर्णवास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मेले में आये श्रद्धालुओं की सभी प्रकार की चिकित्सा जांच एवं उपचार डा. एम.पी. सिंह भारतीय एवं डॉ. नरेन्द्र आर्य द्वारा किया गया। चिकित्सा शिविर के आयोजन में अध्यक्ष सोमवीर सिंह, सचिव विजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष नारंगी लाल, अजय कुमार लोधी, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार प्रधानाचार्य, के.पी. सिंह पूर्व महानिरीक्षक ने पूर्ण निष्ठा से सेवा दी।
इस अवसर पर महेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, शंकर लाल प्रधान, लक्ष्मण सिंह फौजी, वेद प्रकाश, सतीश कुमार, सुधांशु कुमार, हरवीर सिंह फौजी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस चिकित्सा शिविर में बुखार, दर्द, उल्टी, दस्त एवं दुर्घटना में घायल सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। भारत विकास परिषद डिबाई शाखा के इस नेक कार्य की सभी ने सराहना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल