बुलंदशहरः नारी शौर्य की प्रतीक, मालवा राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर जिन्हें भारतीय दर्शन, आध्यात्म, शिक्षा के प्रसार, कुशल प्रशासन, सत्यनिष्ठा, न्यायप्रियता एवं भौतिक विकास के लिए याद किया जाता है, उनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा स्थानीय यूनिक पब्लिक स्कूल में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
नगर के प्रबुद्ध लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी का संचालन शाखा सचिव विजय कुमार राय ने किया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक महेंद्र पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, भगवती प्रसाद राजपूत प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज धर्मपुर, मनोज कुमार प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज तलवार ने महारानी होल्कर के जीवन से संग्रहित प्रेरक विचारों एवं घटनाओं पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में गिरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट, पीपी सिंह पूर्व प्रबंधक, ओमपाल सिंह, हरकेश सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। गोष्ठी की अध्यक्षता भाविप डिबाई के अध्यक्ष इंजी. सोमवीर सिंह ने की।
इस अवसर पर डिबाई नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की तथा महारानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाविप के सदस्यों ने शोभायात्रा में आए लोगों के लिए ठंडे पानी व शर्बत की भी व्यवस्था की, जिसमें सुधांशु माथुर, हिमांशु माथुर, रामकिशोर कोरी मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, तुशांत नारायण व भुवनेश मथुरिया का उत्साहपूर्ण सहयोग रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार