बुलंदशहरः डिबाई भारत विकास परिषद डिबाई शाखा द्वारा श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी डिबाई के सभागार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की टीमों के लिए आयोजित इस समूह गान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर पालिका डिबाई के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय समूह गान प्रमुख अंकुर अग्रवाल और प्रांतीय समूह गान प्रभारी निधि गोयल उपस्थित थीं।
हिंदी और संस्कृत गीतों से सजी इस अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में त्रिवेणी दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डिबाई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल डिबाई और वीरांगना अवंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज घुसराना गेल की टीम ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में संगीतज्ञ सुनील शर्मा नरौरा और रंगकर्मी, गायक और उद्घोषक महेश गुप्ता उपस्थित थे।
समूह गान से पूर्व, भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ने डिबाई क्षेत्र के शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यों में करन वीर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर, डॉ. राजीव चतुर्वेदी श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अमर सिंह वीरांगना अवंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज, एमपी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, मनोज कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज तलवार और राहुल चौधरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल हैं। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गिरीश गुप्ता एसवाईएम इंटर कॉलेज शेखूपुर, वीके राय एसडीए इंटर कॉलेज कर्णवास, शिवम गोयल प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई