बुलंदशहर में 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर नहर किनारे फेंका शव
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के खुर्जा देहात में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
खबर विस्तार : -
Bulandshahr Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा देहात से एक 18 वर्षीय युवक जान मोहम्मद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद उसके हाथ व पैर को बांधकर शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना से दो दिन पहले ही मृतक दिल्ली से घर आया था।
बुलंदशहर के खुर्जा में एक 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में एक 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देहात के गवां नाम के गांव में रविवार की शाम नहर के किनारे एक शव दिखाई दिया, जिसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव को मिट्टी के ढेर में छिपाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उसका आधा शरीर ही ढंक पाया था। शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मुर्तजाबाद भटवारा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय जान मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद के रुप में हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटनास्थल से 300 मीटर दूर जंगल में मिला उसका टेंपो
पुलिस को जांच में युवक की हत्या के घटनास्थल से 300 मीटर दूर जंगल में उसका टेंपो मिला। मृतक के पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था और वहां से दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। शनिवार की सुबह उसने अपने पिता से कहा कि वह टेंपो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर जा रहा है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि कोई बुकिंग नहीं है तो वह जल्द ही दोपहर तक लौट आएगा। जब जान मोहम्मद दोपहर तीन बजे तक घर नहीं आया तो परिवार को चिंता होने लगीं। उन्होंने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।
गला दबाने के बाद धारदार हथियार से वार
परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को वह उसे खोजने के लिए गवां गांव के जंगलों में गए थे, जहां उन्हें लावारिस हालत में टेंपों मिला। इसके बाद जब आसपास के इलाके में ढूंढा गया तो नहर के किनारे मिट्टी के ढेर में जान मोहम्मद का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। पिता ने कहा कि दो बेटे व चार बेटियां है, जिसमें जान मोहम्मद सबसे बड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर विवाद, 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08