Indore Building Collapse: मध्य प्रदेश के इंदौर में जवाहर मार्ग पर झंडा चौक के पास दौलतगंज में सोमवार रात करीब 9:15 बजे एक तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए, जिन्हें शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह जानकारी दी। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह तीन मंजिला मकान किसी सम्मू बाबा का था और लगभग 15 साल पुराना है। इसमें चार परिवार रहते थे। बारिश के कारण मकान में दरारें पड़ गईं और बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे सोमवार रात मकान ढह गया। यह हादसा रात करीब 9:10 बजे हुआ। सूचना मिलने पर नगर निगम की रिमूवल टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। दो जेसीबी की मदद से रात भर मलबा हटाने का काम जारी रहा।
हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात भर वहीं रहे। नगर निगम के अधिकारी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे।
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि हादसे के दौरान मकान में रहने वाले 14 लोग मलबे में दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अल्फिया पुत्री रफीउद्दीन और फहीम के रूप में हुई है। अल्फिया का शव मंगलवार रात करीब 1:30 बजे बरामद किया गया, जबकि फहीम का शव मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बरामद किया गया। 12 लोग घायल हुए हैं और उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में अल्ताफ (28) पुत्र रफीउद्दीन और रफीउद्दीन (60) पुत्र मोहम्मद उमर शामिल हैं। मृतकों में जिया की बेटी यासिरा (3 माह), नबी अहमद (7), मोहम्मद अल्ताफ की पत्नी सबिस्ता अंसारी (28), मोहम्मद के बेटे सैबुदीन (62), रफीउद्दीन की पत्नी सलमा बी (45), मोहम्मद जिया उल हक की पत्नी आलिया अंसारी (23), शमीउद्दीन की पत्नी शाहिदा अंसारी (55), शमीउद्दीन के पिता अमीनुद्दीन (40), फहीमुद्दीन की पत्नी आफरीन (32) और एक अन्य शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल