उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ़ बालाजी धाम आश्रम परिसर में मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक लोकसभा क्षेत्र दमण दीव के सांसद उमेश बाबू भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई। सांसद बाबू भाई पटेल ने सबसे पहले बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अगले माह आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। वार्षिक मेले को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर सांसद उमेश बाबू भाई पटेल ने अपनी सांसद निधि से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और बताया कि भारत में कहीं भी विकास कार्यों के लिए 20% सांसद निधि से बजट देने का प्रावधान है।
बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति, कोषाध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिराधना, सचिव कैप्टन महेश कुमार, नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया, महेंद्र सिंह जाखड़, वेद प्रकाश आदित्य, कन्हैयालाल बुडानिया ने सांसद का चुनरी पगड़ी व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं एक ट्रस्ट की ओर से उन्होंने मांग पत्र देकर 25 लाख रुपये की मदद की मांग भी की. इस अवसर पर चौथूराम जांगिड़, सहीराम भगत, मातादीन, सूबेदार सरदार सिंह, राकेश मानकस, रामसिंह, शीशराम, सुभाष भावरिया, मालाराम कौली, जयसिंह भावरिया, प्रहलाद सिंह धुण, सुंदर सिंह, गुलाब पेंटर ने सांसद का बालाजी मंदिर पर जोरदार स्वागत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल