BPL Family Employment Fair : प्रदेश सरकार की रोजगारोन्मुखी सोच और सामाजिक समावेशन की नीति को व्यवहारिक रूप देते हुए राजधानी लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज परिसर में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के युवाओं के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रशिक्षित युवाओं को सीधे निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कुल दस प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। इन कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में 327 युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के उपरांत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 137 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया और उन्हें जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए स्थायी आजीविका का अवसर सुनिश्चित हुआ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि यह रोजगार मेला (BPL Family Employment Fair) विशेष रूप से बीपीएल परिवारों के युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था, ताकि उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े और एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने उपस्थित कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे अधिक संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें। साथ ही उन्होंने चयनित एवं प्रतिभागी युवाओं को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत न केवल उनके भविष्य को संवारती है, बल्कि संस्थान और प्रदेश की छवि को भी सशक्त बनाती है। रोजगार मेले का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर रोजगार मिलने की खुशी साफ झलकती रही। यह आयोजन प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई