BJP Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर (Operaton Sindoor) की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सेना के वीर जवानों के सम्मान में 13 से 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' की शुरुआत की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की राजधानी लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) ने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया।
सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश सेना के पराक्रम और साहस को सलाम करता है। पूरे प्रदेश की ओर से हम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की बर्बर हरकत की पूरी दुनिया ने निंदा की। सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को परेशान नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की तरफ उंगली उठाएगा, भारत की बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा, उनके जनाजे में रोने वाला कोई नहीं मिलेगा।
पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को दुनिया ने देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए। ये बातें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए हैं। उन्होंने कहा, पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करता नजर आ रहा है और भारतीय जवानों को बधाई दे रहा है। मैं देश के प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से पर्यटकों के साथ वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया, इस पूरी घटना में पाकिस्तान के आका चुप रहे। सीएम योगी ने कहा, स्वाभाविक रूप से भारत के गौरव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सभी परिणाम देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, इसलिए 'ऑपरेशन सिंदूर' अभियान चलाया गया और पहले ही दिन 100 आतंकियों और आतंकवादियों को पालने वालों को सजा मिली, यह पूरे देश ने देखा।
गौरतलब है कि बीजेपी 13 मई से 23 मई तक पूरे देश में यह यात्रा निकालने जा रही है। इस दौरान बीजेपी जनता को बताएगी कि कैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपने नागरिकों को संकट से बचाया और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। पार्टी ने इस यात्रा के समन्वय की जिम्मेदारी संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ जैसे वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत