अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। पार्टी ने यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को सौंपी है। रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कबड्डी, खो-खो, दौड़, रस्साकशी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पांडे, अभिषेक मिश्रा, अवधेश पांडे बादल, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, राजीव तिवारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत