आगराः दुनिया भर में लोग ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। भारत में भी सभी राज्यों में पौधे लगाने और पेड़ों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इन सबके बीच ताजनगरी आगरा से पर्यावरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन ने मेट्रो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने आगरा के कमिश्नर क पत्र लिखकर दावा किया है कि मेट्रो रेल परियोजना के तहत अधिकारियों ने बिना अनुमति के लगभग 25,000 पेड़ काट दिए हैं। अतः इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ताजनगरी आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत दूसरे चरण का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इस बीच मेट्रो परियोजना के नाम पर पेड़ों की कटान का मामला उठाया गया है। सांसद नवीन जैन ने कहा कि उनके महापौर कार्यकाल (2017-2022) के दौरान आगरा में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नगर निगम और सामाजिक संगठनों के सहयोग से टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) क्षेत्र में हजारों पेड़ लगाए गए थे। जैन का आरोप है कि मेट्रो रेल परियोजना के लिए इनमें से 25,000 पेड़ों को बिना किसी वैध अनुमति के काट दिया गया। उन्होंने कहा कि आगरा ताजमहल का शहर है, जो अपनी हरियाली और सुंदरता के लिए जाना जाता है। पेड़ पर्यावरण के लिए जरूरी हैं, ये छाया, फल और पक्षियों को आश्रय देते हैं। बिना अनुमति पेड़ काटना गंभीर अपराध है।
नवीन जैन ने अपने पत्र में मांग की है कि पेड़ों की कटान से संबंधि मामले की जांच हो और यह पता लगाया जाए कि पेड़ काटने की अनुमति किस अधिकारी ने दी। शहर की जनता को सच जानने का हक है। अगर अनुमति दी गई थी, तो वह किसके आदेश पर थी, यह सामने आना चाहिए। उनका कहना है कि टीटीजेड क्षेत्र में पेड़ों का कटान पर्यावरण के लिए हानिकारक है और यह आगरा की हरियाली को नष्ट कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने से पहले सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया गया और आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं। उन्होंने दावा किया कि परियोजना के लिए जरूरी न्यूनतम पेड़ ही हटाए गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल