लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक ने वन्यजीव और पशुपालन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में एक बाघिन की मौत के बाद हुई जांच में एवियन इंफ्लुएंजा (एच5) की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए लखनऊ , कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघरों के साथ-साथ इटावा की लायन सफारी को तत्काल प्रभाव से सात दिनों के लिए बंद कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने संक्रमण की रोकथाम को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी को किसी भी हालत में मानव समाज तक नहीं पहुंचने दिया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश में कहा गया है कि इन सभी प्राणि उद्यानों और सफारी में सभी जानवरों की सघन निगरानी की जाएगी। लक्षणों के आधार पर वन्यजीवों की चिकित्सकीय जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, परिसर के चारों ओर किसी भी असामान्य पक्षी या जानवर की मृत्यु की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि सभी प्राणि उद्यान, पक्षी विहार, नेशनल पार्क, वेटलैंड और गो-आश्रय स्थलों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। वहां रह रहे सभी पशु-पक्षियों के भोजन की गहन जांच की जाए और केवल जांचे-परखे आहार ही दिए जाएं। साथ ही, कर्मचारियों को पीपीई किट व अन्य सुरक्षा उपकरण दिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप निगरानी की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर सतत नियंत्रण रखा जाए। एवियन इंफ्लुएंजा के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा समीक्षा की जाए ताकि संक्रमण की कोई भी कड़ी इंसानों तक न पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र व सम्बंधित केंदीय विभागों से निरंतर संपर्क बनाकर सुझाव लिए जाएं और उनके अनुसार कार्य किया जाए। जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ किया जाए ताकि संक्रमण की रोकथाम में कोई चूक न हो।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी बर्ड फ्लू का प्रसार सीमित है लेकिन एहतियातन कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। गोरखपुर की मृत बाघिन के संपर्क में आए जानवरों की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे पक्षियों की असामान्य मृत्यु की सूचना तत्काल प्रशासन को दें और अफवाहों से बचें।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल