Bikaner Train Accident: राजस्थान के बीकानेर ज़िले में एक बड़ा हादसा हुआ। बीकानेर से जैसलमेर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह हादसा गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच इंदो का बाला गांव के पास हुआ।
मालगाड़ी सुबह 7 बजे बीकानेर से जैसलमेर जा रही थी, तभी इंदो का बाला गांव के पास यह पटरी से उतर गई। इसकी गति बहुत तेज होने के कारण, कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। डिब्बों को हटा दिया गया है और मार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कुल 37 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मंगलवार को गाड़ी संख्या 14704 (लालगढ़-जैसलमेर) एवं गाड़ी संख्या 14703 (जैसलमेर-लालगढ़) रेलसेवाएं रद्द कर दी गई।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 07.10.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, किन्तु बीकानेर तक ही संचालित होगी, अर्थात बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 08.10.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी, अर्थात जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई