झांसीः बिजली चोरी के चलते झांसी की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई गई है। गरमी का प्रकोप वैसे ही आमजन को राहत नहीं लेने दे रहा वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी करने वालों की शातिराना चालबाज़ियों से स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ गई है। खासकर कसाई मंडी, ऐवट मार्केट, तालपुरा, इतवारी गंज और सुभाषगंज जैसे इलाकों में बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत ने बताया कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए अवर अभियंताओं की टीमों को लगाया गया है जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। एक सप्ताह ही करीब 12 से अधिक मामले पकड़ में आ आएं हैं। इन सभी बिजली चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि विभाग की कोशिशें जारी हैं, लेकिन चोरी की तकनीकें भी हर बार बदल जाती हैं।
कुछ मोहल्लों में लोग रात 10 बजे के बाद कटिया डालकर एसी और कूलर जैसे ज्यादा बिजली खपत वाले भारी उपकरण चलाए जा रहे हैं। जैसे ही सुबह होती है। ये बिजली चोर सुबह होते ही सबूत मिटाने के लिए कटिया हटा देते हैं। ये चालाकी सिर्फ चोरी नहीं है, ये एक किस्म की धोखाधड़ी व जालसाजी की है जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था डगमगा जाती है।
सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि बिजली चोरी करने वाले घरों में सीसीटीवी लगे होने की वजह से यह बिजली विभाग के कर्मचारियों की किसी भी हरकत पर नजर रखते हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, “कई चोरों ने विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों से भी सांठगांठ कर ली है और ये अपने पड़ोसियों को भी चोरी की बिजली दे देते हैं, ताकि कोई शिकायत न करे।”
अब बड़ी समस्या यह है कि स्मार्ट मीटर अभी पूरे शहर में नहीं लग पाए हैं। पुराने मीटरों को बाईपास करके या कटिया डालकर चोरी करना आसान बना हुआ है। इससे बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने लगते हैं, जिससे स्थानीय लोग गुस्से में हैं। बिजली की ट्रिपिंग इतनी आम हो गई है कि लोगों को हर घंटे इन्वर्टर या जनरेटर पर रहना पड़ता है। हालाँकि विभाग की कोशिशें जारी हैं, लेकिन आम जनता अब यह मांग कर रही है कि इन हाइटेक बिजली चोरों पर सख्त और सार्वजनिक कार्रवाई हो ताकि झांसी की बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई