Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों प्रचंड ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। हालांकि बिहार के लोगों को कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने अगले पांच दिनों के लिए 'कोल्ड डे' का अनुमान लगाया है। इस बीच, भीषण ठंड के कारण कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में निचली कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर हिस्सों में कोल्ड के का अलर्ट जारी किया है। राज्य के गया, नालंदा और शेखपुरा जिलों में 'कोल्ड डे' दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि बाकी अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 4-5 दिनों तक ठंड से कोई राहत मिलने वाली।
इस बीच, पटना सहित कई जिलों में दिन भर कोहरा छाया रहा। गया में सबसे कम विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। गया, पटना और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बाकी क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो दिनों तक राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक या दो जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक बिहार को कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कल भी मौसम आज की तरह ही ठंडा रहेगा। कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 'कोल्ड डे' और कोहरे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस साल क्रिसमस के आसपास बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार में ठंड की तीव्रता को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बस बर्फबारी की ही कमी है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस बीच, पटना सहित कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में जूनियर क्लास की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं, जबकि 9वीं से 12वीं क्लास के छात्रों की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत