Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ बिहार में चल रही वोट अधिकार यात्रा में अब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की भी एंट्री हो गई है। दरअसल राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में यह यात्रा इंडिया ब्लॉक द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ शुरू की गई है, जिसमें मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। वोटर अधिकार यात्रा आज अपने 14वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। यह यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। इस बीच अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल हो गए है।
शनिवार इस यात्रा की शुरुआत सारण से हुई, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। सारण जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ ही उनके काफिले के रास्तों पर विशेष चौकसी बरती गई थी। इस दौरान उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख एवं सांसद अखिलेश यादव ने बिहार के सीवान में महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' को आगे बढ़ाते हुए जनता को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, इस बार बीजेपी की हार लिखेगा बिहार, अवध में हारे है, बिहार की जनता उन्हें अब मगध में भी हराएगी।
इसके अलावा तीनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला, खासकर बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जोर दिया। तीनों नेताओं ने एकजुट होकर मतदाताओं से लोकतंत्र और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए महागठबंधन का समर्थन करने की अपील की।
बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिनों की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी है और 1,300 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद, 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा को लेकर भारत ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का उन्हें पूरा समर्थन है। जनता ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए SIR और वोट चोरी के मुद्दे का समर्थन किया है।
वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखाधड़ी यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू समेत अन्य दलों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने पिछले 20 सालों में विकास किया है। जनता विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए भारत बंद के झूठ का जवाब देगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03