Bihar Road Accident: बिहार में एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर गुरुवार को एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र परीक्षा देने जा रहे थे। छात्र ट्रेन पकड़ने के लिए सीएनजी ऑटो से स्टेशन की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही वाहन लखीसराय और जमुई के सीमावर्ती इलाके में पहुंचा, एक तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर में सीएनजी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मृतकों की उम्र 19 से 22 साल के बीच।
चूंकि घटनास्थल लखीसराय और जमुई ज़िलों की सीमा पर है, इसलिए दोनों ज़िलों की पुलिस सीमांकन और अधिकार क्षेत्र को लेकर आपस में उलझी रही। हादसे के बाद यातायात भी बाधित रहा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और कॉलेज प्रबंधन तुरंत मदद के लिए सक्रिय हो गए। शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य लगातार दोनों ज़िलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मदद की अपील करते रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल