Bihar Honor killing: बिहार के मोतिहारी में ऑनर किलिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां लड़की के भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना केसरिया थाने के त्रिलोकवा गांव की है।
पुलिस ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में अमन कुमार ने अपने घर में अपनी बहन और उसके प्रेमी की हथौड़े से हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर केसरिया थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में युवक-युवती का शव बरामद किया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान विकास पासवान (25) और प्रिया कुमारी (20) के रूप में हुई है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस ने हत्या के आरोपी अमन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रयुक्त हथौड़े को भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विकास कुमार पासवान का प्रिया कुमारी से प्रेम प्रसंग था। वह बीती रात अपनी प्रेमिका के कहने पर उससे मिलने उसके घर गया था। इस दौरान प्रिया कुमारी के भाई अमन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
समाज में बदनामी के डर से उसने दोनों को जान से मारने की ठान ली। पहले उसने दोनों को कमरे में बंद किया और फिर बाहर से लोहे का हथौड़ा लाकर दोनों पर वार किया। अमन ने लोहे के हथौड़े से तब तक वार किया जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई।
मृतक की मां ने बताया कि अमन की बहन उसके बेटे को लगातार फोन करके मिलने के लिए बुलाती थी। रात में बेटे ने फोन करके बताया कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया है और वह जान बचाने के लिए मदद मांग रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल