Chandan Mishra Murder: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह हमलावरों और एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें से दो बदमाशों को गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तीन हमलावर बिहिया रेलवे स्टेशन के पास हथियारों के साथ मौजूद हैं। इसके बाद एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो के पैर में गोली लग गई।
इस दौरान एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। दोनों घायलों को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक ग्रामीण को भी निशाना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते मुठभेड़ में दोनों को घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार और घायल बदमाशों से पूछताछ कर रही है, ताकि चंदन मिश्रा हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ सके और बाकी फरार हमलावरों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस और एसटीएफ का हमलावरों से आमना-सामना हुआ। अपराधियों की पहचान कर उन्हें घेर लिया गया और पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो अपराधी बलवंत कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही एक अन्य अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-30
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30
UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से देना पड़ेगा 10% अधिक बिल
2026-05-30
Weather Update: झारखंड में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में अलर्ट
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
2026-05-30
गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
2026-05-30
इंदौरः रसोमा चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
2026-05-30
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर-ट्राॅली रेत वापस नदी में डलवाई, 2 मशीनें जब्त
2026-05-30
MP Weather: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश और गिरे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी
2026-05-30
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29