Bihar Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा करारा झटका लगा है, जिसके परिणाम ने न केवल सियासी नेताओं बल्कि राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान किया। राजद के पारंपरिक वोट बैंक मुसलिम और यादव समुदाय में भी गहरी नाराजगी पैदा कर दी। इस चुनाव में, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने कई बड़े वादों के साथ जनता से समर्थन मांगा था, लेकिन परिणाम बहुत निराशाजनक रहे। पार्टी महज 27 सीटों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलीं।
1. मुसलिम समुदाय का ओवैसी को समर्थनः आरजेडी का मुख्य वोट बैंक मुसलिम समुदाय इस बार पार्टी से नाराज दिखा और कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) को समर्थन दिया। इस बदलाव ने आरजेडी के वोट को सीधे प्रभावित किया, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ।
2. मुसलिम वोटों का झुकाव जेडीयू की ओरः जहां आरजेडी और जेडीयू के मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था, वहां मुस्लिम मतदाताओं ने जेडीयू को ज्यादा समर्थन दिया। इस परिणाम ने आरजेडी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ क्योंकि यह पार्टी के पारंपरिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला था।
3. यादव समुदाय की नाराजगीः यादव समुदाय हमेशा से आरजेडी का मजबूत आधार रहा है, लेकिन इस बार यादव वोटों का बिखराव देखा गया। जिन सीटों पर यादव मतदाता निर्णायक भूमिका में होते थे, वहां इस बार उनका समर्थन आरजेडी को नहीं मिला, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ।
4. जनसुराज पार्टी का प्रभावः इस बार जनसुराज पार्टी का मैदान में उतरना महागठबंधन के लिए सिरदर्द बना। जनसुराज ने कई जगहों पर विपक्षी वोटों को काटा, जिससे आरजेडी के वोट शेयर में कमी आई और पार्टी को नुकसान हुआ।
5. जातीय राजनीति में बदलावः राज्य और केंद्र की सत्ताधारी सरकार ने जातीय राजनीति पर अपनी योजनाओं के माध्यम से गहरा प्रभाव डाला। नीतीश कुमार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले यादव और अन्य समुदायों ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया। इस कारण आरजेडी को इस चुनाव में अपने पारंपरिक वोट बैंक से भी समर्थन नहीं मिल सका। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी को मिली हार के पीछे मुसलिम और यादव समुदाय में बढ़ती नाराजगी, एआईएमआईएम और जेडीयू का बढ़ता प्रभाव और जातीय राजनीति में बदलाव के कारणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, यह हार महागठबंधन के लिए एक बड़ी सीख हो सकती है, जिससे वे भविष्य में अपनी रणनीतियों को फिर से तैयार कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल