पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए बिहार से बाहर देश और दुनिया में जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को जमीन पर उतार रहे है। इन्होंने 32 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियों और 10 लाख रोजगार का वादा किया गया था। सरकार ने पिछले पांच साल में 52 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया। अब एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा, "बिहार अब तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार कोऑपरेटिव मॉडल और जनता की भागीदारी से भी विकास कर रही है। बिहार में अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी। सरकार पीपीपी यानी जनता की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर, उद्योग और कौशल आधारित रोजगार राज्य की नई पहचान हैं।
आज कई देशों को कुशल युवाओं की जरूरत है और बिहार के युवा इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए दुनिया में जाएंगे। सरकार युवाओं में कौशल विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जिलों में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़े।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल