बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ बदजुबानी भी बढ़ती जा रही है। इस बार यह मामला भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की बदजुबानी से जुड़ा हुआ है। सम्राट की बदजुबानी भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को लेकर की गई थी। इस बार भोजपुरी अभिनेता और छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उन्हें ‘नचनिया’ कहे जाने पर तीखा पलटवार किया है। खेसारी ने सम्राट को उनके घर और पार्टी में मौजूद कुछ नेताओं के टिकट पर सवाल उठाते हुए कहाकि सम्राट चौधरी पहले अपनी पार्टी पर विचार करें। उन्होंने कहा कि पहले सम्राट चौधरी अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उन्होंने अपनी पार्टी में चार नचनिया को टिकट क्यों दिया है?
खेसारी ने सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि सम्राट भैया मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मुझे उनका आशीर्वाद चाहिए, लेकिन मेरी परवरिश ऐसी नहीं है कि मैं उनके बारे में गलत बोलूं। खेसारी ने यह भी कहा कि उनकी राजनीति बिहार के विकास पर आधारित है और वे मरते दम तक राज्य की प्रगति के लिए काम करेंगे। उनका कहना था कि मैं छपरा को बदल कर रख दूंगा जो बिहार में असली विकास की शुरुआत होगी।
खेसारी ने भोजपुरी गानों को लेकर उठाए गए अश्लीलता के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बताया। उनका कहना था कि मेरे गानों का छपरा के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, यह सिर्फ लोगों को मनोरंजन देने का एक तरीका है। राजनीतिक दृष्टि से खेसारी की एंट्री ने बिहार के चुनावी मैदान को और रोमांचक बना दिया है, और उनके बयानों से यह साफ है कि वे इस बार राजनीति में पूरी गंभीरता के साथ उतरने को तैयार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई