Bihar Election 2025: भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों और फिल्मों के लिए तो सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने निजी विवादों और राजनीति को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। 30 सितंबर को भाजपा में फिर से शामिल पवन सिंह का कहना है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी ज्वाइन नहीं की थी, बल्कि वे पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित हैं।
पवन सिंह ने अपने चुनाव लड़ने की सभी अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर कर संकेत दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ने एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं, पवन सिंह, अपने भोजपुरी समाज को बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं और न ही मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।"
दरअसल पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार को पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि मेरी पत्नी के साथ चल रहे विवाद का मामला कोर्ट में है। कोर्ट जो भी फैसला करेगा, वह मुझे मंजूर होगा। जब वह 5 अक्टूबर को लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आई थीं, तो उससे पहले भी आ सकती थीं। वह मुझसे संपर्क कर सकती थीं। लेकिन उन्होंने चुनाव के समय ऐसा किया। चुनाव की घोषणा के बाद ऐसा माहौल बनता है। कयास लगाए जा रहे थे कि पवन सिंह आरा और शाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि भाजपा उन्हें कहां से मैदान में उतारेगी।
गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2024 में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भाजपा से भी संपर्क किया था। उस समय उन्हें मनचाही सीट नहीं मिली, इसलिए उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालाँकि, भाकपा (माले) उम्मीदवार (महागठबंधन) राजा राम सिंह ने काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह दोनों को हराकर जीत हासिल की।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03