भीलवाड़ा : शाहपुरा शहर की समस्याओं को देखने के बाद नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता ने सक्रियता दिखाते हुए स्वयं निरीक्षण के लिए मैदान में उतरकर जनता को संदेश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आयुक्त रिंकल गुप्ता नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन व जमादार विकास घुसर के साथ मुखर्जी उद्यान पहुंची। उन्होंने उद्यान परिसर का गहनता से निरीक्षण किया तथा वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखा तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह उद्यान शाहपुरा शहर के लोगों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सूखे पेड़-पौधे, टूटे झूले, निष्क्रिय फव्वारे व गंदगी से घिरा परिसर इसकी दुर्दशा बयां कर रहा है। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यान की नियमित सफाई की जाए, बंद पड़े फव्वारों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए, बच्चों के लिए लगाए गए मनोरंजन उपकरण व टॉय ट्रेन को पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि बच्चों को खेलने व आनंद लेने की सुविधा मिल सके।
सार्वजनिक शौचालय खोलने के निर्देश निरीक्षण के दौरान आयुक्त रिंकल गुप्ता ने उद्यान परिसर में बने दो शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन शौचालयों के लम्बे समय से बंद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इन्हें प्रतिदिन सुबह से शाम तक आम जनता के लिए खोला जाए तथा नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अलग से सफाईकर्मी तैनात किए जाएं जो इसकी निगरानी करें।
मुखर्जी उद्यान का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर रिंकल गुप्ता शहर के पुलिया गेट क्षेत्र में स्थित गंदे पानी के नाले व नूरघाट का निरीक्षण करने पहुंची। यहां गंदगी व बदबू से परेशान स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन ने बताया कि नूरघाट के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जा रही है, जो टाइट फंड के तहत प्रस्तावित की गई है। इस पर कमिश्नर रिंकल गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआर का कार्य तत्काल प्रभाव से पूर्ण कर सक्षम स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा जाए ताकि सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल