भरतपुरः खबर भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के निभेरा से है जहां शनिवार सुबह रुदावल से दूध देकर घर जा रहे बाइक सवार दूधिये को ट्रेलर ने गांव के पास टक्कर मार कर कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक और निभेरा निवासी 35 वर्षीय दूधिये धर्मेंद्र ट्रेलर के नीचे फंस गए और ट्रेलर उसे करीब 15 फीट तक घसीटता ले गया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे से ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग को लेकर शव को स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल ग्रामीण शव को स्टेट हाईवे पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि स्टेट हाईवे से ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद कराया जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी हुई है। लेकिन ग्रमीणों को कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है आए दिन कोई न कोई घटना होती है रहती है। जिस पर हमेशा के लिए रोक लगाना बहुत जरूरी हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई