भरतपुरः नगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को जबरन शादी के लिए कार में डालकर अपहरण करने के मामले में नगर क्षेत्र से आरोपी को शरण देने वाले मास्टरमाइंड सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी बीच नाबालिग लड़की को कोर्ट मैरिज के लिए ईको कार में डीग से मथुरा ले जाया गया, लेकिन वकीलों से बातचीत के बाद लड़की की कम उम्र होने के कारण आरोपी शादी के अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
बताया गया है कि नाबालिग को आरोपी ने गांव दुदावल के सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक व इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड कुंवर पुत्र विज्जो 32 वर्षीय गुर्जर निवासी परमांद्रा थाना खौह की मदद से अलग-अलग स्थानों पर रखा था। जांच के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बालिका गृह भरतपुर में भर्ती कराया। उल्लेखनीय है कि नाबालिग बेटी के परिजनों व ग्रामीणों ने नाबालिग बेटी का पता लगाने व उसे बरामद करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के मुख्य द्वार के पास करीब 15-20 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल