भरतपुर: भरतपुर जिले में हुई गुर्जर महापंचायत और उसके खत्म होने के बाद 2 घंटे तक ट्रेन रोके रखने से हुए उपद्रव के बाद अब जाट समाज ने भी केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के पैंगोर गांव में चमार माता मंदिर पर जाट समाज द्वारा केंद्र सरकार से ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख लोगों सहित कई लोग मंदिर परिसर में जुटे।
महापंचायत में समाज के वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद हैं। वे लगातार आरक्षण की जरूरत और इसके सामाजिक प्रभाव को लेकर मंच से संबोधित कर रहे हैं। महापंचायत में मौजूद लोगों के मुताबिक यह महापंचायत ऐतिहासिक साबित हो सकती है, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, महापंचायत स्थल पर लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
जाट समाज की मांग है कि जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किया जाए ताकि उन्हें शिक्षा, नौकरी और अन्य क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुर्जर महापंचायत के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर 2 घंटे तक ट्रेन रोककर किए गए उपद्रव को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और जाट महापंचायत पर नजर बनाए हुए है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई