भरतपुरः जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने जिले के उच्चैन उपखंड के पिचूना गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में लगभग 20 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए। रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा आम रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने टूटी हुई पाइपलाइन को दुरुस्त कर जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश भी दिए ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को दूर करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होनी तय है। रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, तहसीलदार दिनेश यादव, पिथुना सरपंच नवीन शर्मा, पटवारी रामकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को खुलकर जिला कलेक्टर के समक्ष रखा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई