भरतपुर : भरतपुर की केन्द्रीय सेवर जेल में बंद पोक्सो आरोपी राजवीर द्वारा बुधवार को जेल की बैरक में फांसी लगाकर जान देने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को करौली में सरमथुरा रोड पर एनएच-23 पर कोंडर मोड़ के पास धरना देने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कैदी राजवीर निवासी नाहरगढ़ करौली के परिजनों व ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में पूर्व मंत्री रमेश चंद मीना, पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना व जिला प्रमुख प्रतिनिधि, अतिरिक्त कलेक्टर हेमराज परिडवाल, उपखंड मजिस्ट्रेट प्रेमराज मीना, एएसपी गुमनाराम जाट व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनने से धरना जारी है, जिसके चलते पिछले कई घंटों से हाईवे पर यातायात बाधित है।
गौरतलब है कि राजवीर कुछ दिन पहले उपचार के दौरान भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गया था। करौली पुलिस ने उसे पकड़कर मंगलवार को भरतपुर पुलिस को सौंप दिया, जिसे उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रदर्शनकारी परिजन जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और सेवर जेल स्टाफ व मामचारी थानाधिकारी को निलंबित करने, 50 लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार