अयोध्याः लगातार 12 वर्षों से बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा संचालित अमरनाथ यात्रा भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह भंडारा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक अमरनाथ यात्रा मार्ग में भक्तों की सेवा में लगा रहेगा। इस वर्ष की खाद्य व रसद सामग्री का वाहन सोमवार को कैम्प कार्यालय गणेश नगर, मकबरा अयोध्या से विधिवत रूप से रवाना किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, व्यापार अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील जायसवाल, और समाजसेवी अमल गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर खाद्य सामग्री वाहन को रवाना किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने की, जबकि संरक्षक विजय गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी तिवारी उर्फ लालू द्वारा किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में समिति के सेवादार और समाजसेवी मौजूद रहे। प्रमुख सेवादारों में प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रमेश तिवारी सिप्पू एडवोकेट, सौरभ पाठक, सुनील गुप्ता, बलराम मौर्य, हर्ष दूबे, हरिप्रसाद तिवारी एडवोकेट, अशोक तिवारी (भ्ब्प् एकेडमी), अरविन्द मौर्य, विमल व विशाल जायसवाल, विपिन व नीरज सिंघल, महेश जायसवाल (लब्लू), राजेन्द्र गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कसौधन समाज), आलोक पाठक, मनोज पाठक व प्रवीण दूबे एडवोकेट, अभिनन्दन यादव हनी, गौरव व संतोष ओझा, जगन्नाथ सिंह, दुर्गेश तिवारी एडवोकेट, पवन वर्मा, राहुल, अजय और सोनू जायसवाल प्रमुख रहे। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और यात्रा की सफलता के लिए बाबा बर्फानी से प्रार्थना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल