Bareilly Violence: यूपी के बरेली में शुक्रवार को I Love Muhammad को लेकर हुई हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस सिलसिले में स्थानीय मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रज़ा (Maulana Tauqeer Raza ) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल तौकीर रज़ा ने "आई लव मोहम्मद" (I Love Muhammad ) पोस्टर विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद, शुक्रवार को बरेली में एक समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पथराव होने से स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जबकि कुछ को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया गया था।
फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में मौलाना तौकीर (Maulana Tauqeer Raza ) पर दंगा भड़काने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद, मौलाना समेत सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली थाने में पांच, बारादरी में दो और किला, प्रेमनगर व कैंट थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए 39 अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना में 22 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
दंगों के बाद, जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र सही है। सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमें आधिकारिक पत्र मिल गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल